फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: कोलंबस पुलिस ने अश्वेत किशोरी को गोलियों से भूना, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

Fri, 23 Apr 2021 01:10 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलंबस

सार

  • ओहियो में माखिया ब्राइंट के चाकू से दो महिलाओं पर हमले का वीडियो पुलिस ने जारी किया
  • कोलंबस पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किशोरी चाकू लेकर दो लोगों पर कूद पड़ी थी
विज्ञापन
यूएस पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पर पुलिस अफसर को दोषी ठहराए जाने के बाद ओहियो में एक और मामला प्रकाश में आया है। यहां कोलंबस पुलिस ने एक अश्वेत किशोरी को गोलियों से भून डाला। इस घटना के खिलाफ लोग ओहियो के सबसे बड़े शहर की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने निकल पड़े। मृत किशोरी की पहचान माखिया ब्रायंट के रूप में हुई है।

विज्ञापन


ओहियो में माखिया ब्राइंट के चाकू से दो महिलाओं पर हमले का वीडियो पुलिस ने जारी किया
कोलंबस पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किशोरी चाकू लेकर दो लोगों पर कूद पड़ी थी। कोलंबस के अंतरिम पुलिस प्रमुख माइकल वुड्स ने घटना का वीडियो जारी करते हुए कहा कि पुलिस को आपातकालीन नंबर पर एक कॉल आई थी। इसमें कहा गया था कि शहर के दक्षिण-पूर्वी इलाके में एक घर पर चाकू से हमला करने की कोशिश हुई है।

पुलिस वहां पहुंची तो अफरा-तफरी का माहौल था। एक किशोरी ने चाकू लहराते हुए एक महिला पर हमला किया। वह पीछे की तरफ गिर पड़ी तो किशोरी ने दूसरी महिला पर हमला कर दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इसी बीच पुलिस अधिकारी ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही वह वहीं ढेर हो गई। उसके पास से रसोई घर में काम आने वाला एक चाकू बरामद हुआ।
विज्ञापन


नॉर्थ कैरोलिना में वारंट देने गए डिप्टी ने अश्वेत को मारा
अमेरिका में नॉर्थ कैरोलिना में काउंटी शेरिफ के डिप्टी ने सर्च वारंट को अंजाम देते वक्त 42 वर्षीय अश्वेत एंड्रयू ब्राउन जूनियर की गोली मारकर हत्या कर दी। ब्राउन ड्रग मामलों में आरोपी रहा है और उसे एक दुष्कर्म के मामले में वारंट जारी किया जाना था।

लेकिन इसी दौरान डिप्टी अफसर को दर्जनों आक्रोशित लोगों ने घेर लिया और उसे बचाव में गोली चलानी पड़ी। शेरिफ टॉमी वूटन ने घटना की जानकारी तो दी लेकिन न तो डिप्टी की पहचान उजागर की और न ही अन्य विवरण जारी किया। आक्रोशित लोग एंड्रयू को एक अच्छा इनसान मानते थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें