फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते को बचाने के लिए शेर से भिड़ी महिला, घूंसे और कोहनी मार चंगुल से छुड़ाया

Sat, 07 Dec 2019 02:59 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
विज्ञापन
mountain lion
विज्ञापन

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक महिला साहस का परिचय देते हुए पहाड़ी शेर से भिड़ गई। पहाड़ी शेर ने कुत्ते को अपने जबड़े में ले रखा था। जब महिला ने यह देखा तो वह शेर की तरफ बढ़ी और उसके मुंह पर घूंसा मारा और उसके जबड़े से अपने कुत्ते को बचा ले गई। लेकिन जब तक महिला ने कुत्ते को बचाया तब तक कुत्ते की मौत हो चुकी थी। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।  

विज्ञापन


पुलिस सार्जेंट कीथ आइजनहॉर ने बताया कि पहाड़ी शेर के हमले में महिला को मामूली चोटें आई। उन्होंने बताया कि महिला की इस साहस भरे कदम से यह पता चलता है कि वह अपने कुत्ते से कितना प्यार करती है। उन्होंने कहा कि जाहिर सी बात है कि हर मालिक अपने जानवर से प्यार करता है। 

कीथ ने बताया कि उसने शेर के जबड़े को खुलवाने के लिए उसके मुंह पर घूंसे और कोहनियां मारी, जिसके बाद शेर ने अपना जबड़ा खोला और कुत्ता उसके चंगुल से आजाद हुआ। लेकिन तब तक कुत्ते की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


पुलिस कमांडर एडम डोरो ने ने बताया कि अधिकारियों ने पहाड़ी शेर को महिला के आंगन में कुत्ते को खाते हुए देखा लेकिन वह जल्दी ही कुत्ते को लेकर पहाड़ियों में चला गया। उन्होंने बताया कि यह हमला जंगली इलाकों से सटे लॉस एंजिल्स के उत्तर पूर्व में 56 किमी दूर हुआ।

राष्ट्रीय मनोरंजन क्षेत्र की एक प्रवक्ता एना बीट्रिज चोलो ने बताया कि यह पहाड़ी शेर उन शेरों में से एक नहीं था जिसे कॉलर के साथ ट्रैक किया गया हो, लेकिन वह एक वयस्क मादा शेर हो सकती है जो बिना कॉलर लगे पहले से ही क्षेत्र में रह रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें