फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

टोरंटो हवाईअड्डे पर लगी आग, अमेरिका जाने वाली सभी उड़ानें रद्द

टोरंटो, भाषा  Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 18 Mar 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

टोरंटो पियर्सन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आग लगने के कारण टर्मिनल 1 से अमेरिका जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। 



अधिकारियों के मुताबिक रविवार की शाम को टर्मिनल में आग लग गई। जिसके बाद इलाके को खाली कराया गया। हवाईअड्डे ने एक ट्वीट में घोषणा कर कहा कि टर्मिनल 1 से अमेरिका जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

 




कुछ देर बाद आग पर काबू पाया गया। एक महिला को अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि उसकी हालत स्थिर है जबकि एक अन्य महिला का घटनास्थल पर ही इलाज किया गया।


हवाईअड्डे के कर्मी धुएं और पानी से हुए नुकसान के बाद सफाई कर रहे हैं। अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next