फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन का बूस्टर शॉट: अमेरिका में मिली अनुमति, छह महीने पहले टीकाकरण पूरा कर चुके लोगों को मिलेगा तीसरा डोज

Fri, 24 Sep 2021 12:13 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका में 65 की उम्र पार कर चुके या फिर 54 से 65 वर्ष के लोगों को ही तीसरी डोज की अनुमति दी गई है। 
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर में कोरोना के खिलाफ बूस्टर शॉट को लेकर छिड़ी बहस के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए इसकी अनुमति दे दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, 65 की उम्र पार कर चुके या फिर अस्पतालों में तैनात 54 से 65 वर्ष के लोगों को यह बूस्टर डोज दी जाएगी। अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने इसके लिए हामी भर दी है। गुरुवार रात को सीडीसी निदेशक डॉ. रोशेल वालेंस्की ने बताया कि कोरोना को लेकर सलाहकारों के एक पैनल ने कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए बूस्टर डोज की मंजूरी दी है।

विज्ञापन


इसके बाद देर शाम अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने एलान किया कि अधिकांश अमेरिकी जिन्हें फाइजर से पूरी तरह से टीका लगाया गया था, वे अपने दूसरे शॉट के कम से कम 6 महीने बाद बूस्टर शॉट प्राप्त कर सकते हैं। यह शॉट 65 से अधिक उम्र के लोग, अंतर्निहित चिकित्सा स्थितियों वाले और फ्रंटलाइन नौकरियों में शामिल लोगों को दी जाएगी। 

पूर्ण टीकाकरण के छह महीने बाद ही मिलेगा बूस्टर डोज 
बता दें, अमेरिकी पैनल ने बूस्टर शॉट की मंजूरी सिर्फ उन लोगों के लिए ही दी है, जो छह महीने पहले वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके होंगे। माना जा रहा है कि वैक्सीन के तीसरे डोज से उनकी इम्यूनिटी अच्छी होगी, जिससे कोरोना के खिलाफ वे बेहतर तरीके से जंग लड़ सकेंगे। 
विज्ञापन


18 से 64 वर्ष के लिए इंकार 
बूस्टर डोज के लिए सिर्फ 65 साल के ऊपर के लोग ही मान्य है या फिर डोज लेने वाले को हेल्थ वर्कर होना चाहिए। लेकिन पैनल के सामने 18 से 64 वर्ष के हेल्थ वर्करों को भी बूस्टर डोज देने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे पैनल ने खारिज कर दिया। हालांकि, सीडीसी निदेशक डॉ. रोशेल वालेंस्की ने दोबारा पैनल के सामने यह प्रस्ताव रखा है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह तक पैनल इस पर फैसला ले सकता है। 

कुछ देश दे चुके हैं मान्यता 
बता दें, विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से अभी तक तीसरी डोज को लेकर कोई एडवाइजरी नहीं जारी की गई है। इसके बाजवूद दुनिया के कुछ देश बूस्टर डोज की अनुमति दे चुके हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि बिना इजाजत मुंबई के कुछ अस्पतालों में नेताओं व डॉक्टरों ने भी बूस्टर डोज लगवाया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें