फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: भारत के लिए नामित राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा- दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार में सुधार के लिए काम करेंगे

Tue, 01 Mar 2022 01:15 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन

सार

भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रमुख सदस्यों के साथ एक रात्रिभोज के दौरान गार्सेटी ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन ने उन्हें बताया है कि भारत-अमेरिकी रिश्ते उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक संबंध है। गार्सेटी इस समय लॉस एंजिल्स के मेयर हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा भारत के लिए नामित राजदूत एरिक गार्सेटी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा भारत में राजदूत नामित किए गए एरिक गार्सेटी ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय को भरोसा दिया है कि वह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे। साथ ही उन्होंने मानवाधिकारों तथा बहुलवाद के महत्व को रेखांकित किया।

विज्ञापन


भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रमुख सदस्यों के साथ एक रात्रिभोज के दौरान गार्सेटी ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन ने उन्हें बताया है कि भारत-अमेरिकी रिश्ते उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक संबंध है। गार्सेटी इस समय लॉस एंजिल्स के मेयर हैं। योगी और मोनिका चुघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने और इसमें गार्सेटी की भूमिका पर जोर दिया।

करीब ढाई घंटे तक चली यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारतीय प्रवासी समुदाय के प्रमुख नेताओं के साथ गार्सेटी की पहली मुलाकात थी। इस दौरान भारतवंशी कांग्रेसी रो खन्ना ने एक भावुक टिप्पणी में चीन की विस्तारवादी महत्वाकांक्षा पर रोक लगाने और उदार लोकतंत्र की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारत-अमेरिकी संबंधों के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन


भारतवंशियों पर निर्भरता
इंडियास्पोरा के संस्थापक एमआर रंगास्वामी ने गार्सेटी को भारतीय अमेरिकियों के उदय के बारे में एक किताब भेंट की। लॉस एंजिल्स के मेयर ने चुनिंदा सामुदायिक नेतृत्व से कहा कि वह इस नई भूमिका में अपने विचारों को बताने के लिए भारतीय अमेरिकियों पर बहुत अधिक निर्भर होंगे। बता दें कि गार्सेटी के नामांकन की सीनेट की विदेश संबंध समिति ने पुष्टि कर दी है और इसे जल्द ही सीनेट द्वारा पुष्ट किया जाएगा।

भारत-अमेरिकी व्यापार : एक नजर
भारत-अमेरिका के बीच कपल द्विपक्षीय व्यापार 2020-21 में 80.5 अरब डॉलर रहा, जबकि 2019-20 में यह 88.9 अरब डॉलर था। अमेरिका को भारत का निर्यात 2020-21 में 51.62 अरब डॉलर रहा, जबकि 2019-20 में यह 53 अरब डॉलर था। अमेरिका से भारत का आयात 2020-21 में 28.9 अरब डॉलर रहा, जबकि 2019-20 में यह 35.9 अरब डॉलर था

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें