फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: मीडिया समिति ने भारतीय मीडिया समूह दैनिक भास्कर और भारत समाचार पर आईटी के छापों की निंदा की

Sat, 24 Jul 2021 01:35 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन

सार

  • भारत को प्रेस आजादी की लंबी परंपरा को करना चाहिए पुनर्जीवित
  • मीडिया घरानों को डराने के मकसद से की गई कार्रवाई है घटिया रणनीति
  • मीडिया कर्मचारियों को परेशान करना करे बंद 
विज्ञापन
income tax department raid - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका स्थित एक मीडिया समिति ने भारतीय मीडिया समूह दैनिक भास्कर और भारत समाचार के परिसरों पर आयकर विभाग द्वारा मारे गए छापे की निंदा की है। समिति ने कहा, भारत को सरकार की आलोचना करने वाले मीडिया घरानों को डराने के लिए ऐसी कार्रवाई नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन


सीपीजे ने कहा, भारत को प्रेस आजादी की लंबी परंपरा को पुनर्जीवित करना चाहिए
कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स (सीपीजे) ने कहा कि भारत को प्रेस की स्वतंत्रता की अपनी लंबी परंपरा को पुनर्जीवित करना चाहिए और पत्रकारों को सार्वजनिक हित के मामलों पर स्वतंत्र रूप से खबरें देने की अनुमति देनी चाहिए।

सीपीजे के एशिया कार्यक्रमों के समन्वयक स्टीवन बटलर ने कहा, भारतीय मीडिया के दोनों परिसरों पर आयकर विभाग के छापों का इस्तेमाल करना भारत सरकार की आलोचना करने वाले मीडिया घरानों को डराने के मकसद से की गई कार्रवाई स्पष्ट रूप से एक घटिया रणनीति है और इसे रोके जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, भारतीय अधिकारियों को तुरंत मीडिया समूहों के कार्यालयों और उसके प्रबंध निदेशक के घर पर कब्जा छोड़ना चाहिए और मीडिया कर्मचारियों को परेशान करना बंद कर देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें