फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरिक्ष में पहली 'चहलकदमी' कर इतिहास रचने वाले लियोनोव नहीं रहे, नासा ने तुरंत किया ये काम

Sat, 12 Oct 2019 05:36 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अलेक्सी लियोनोव
विज्ञापन
अंतरिक्ष में पहली बार 12 मिनट तक चहलकदमी कर इतिहास रचने वाले कॉस्मोनॉट अलेक्सी लियोनोव का मॉस्को में शुक्रवार को निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोमॉस ने अपनी वेबसाइट पर इस संबंध में जानकारी दी है। हालांकि दी गई जानकारी में उनके निधन की वजह स्पष्ट नहीं की गई है। बता दें रूसी मीडिया के हवाले से जानकारी मिली है कि लियोनोव पिछले कुछ सालों से स्वास्थ्य समस्याओं से घिरे हुए थे।
विज्ञापन


द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक लियोनोव के निधन एक अहम घटना है। इसका अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि यह खबर मिलते ही नासा ने अपना वह लाइव प्रसारण बीच में ही रोक दिया जिसमें उसके दो दो अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के बाहर चहलकदमी कर रहे थे। नासा ने इसके बजाय लियोनोव के निधन की खबर तुरंत प्रसारित की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें