फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल-शबाब ने सोमालिया में किया अमेरिकी ठिकाने और यूरोपीय संघ के काफिले पर हमला

Mon, 30 Sep 2019 04:58 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आतंकी समूह अलशबाब ने सोमालिया में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हमला करने की जिम्मेदारी ली है। एक सुरक्षा अधिकारी ने यूरोपीय संघ (ईयू) के सलाहकारों के एक काफिले पर भी हमले की पुष्टि की। 
विज्ञापन


आतंकियों ने राजधानी मोगादिशु से 110 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में स्थित बालेडोगले में अमेरिकी ठिकाने पर विस्फोटक के जरिए हमला किया और परिसर में बंदूकधारियों ने गोलीबारी की। 

एक बयान में अलशबाब ने कहा कि सोमवार तड़के लड़ाकों के एक समूह ने अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर धावा बोला। लड़ाई जारी है। 

बालेडोगले से ही अमेरिकी सेना अलकायदा से जुड़े समूह अलशबाब के खिलाफ ड्रोन हमले करती है। इस आतंकी समूह ने सोमालिया के बड़े हिस्से पर कब्जा कर रखा है।

एक अलग घटना में, सोमवार को एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि सोमाली राष्ट्रीय सेना को प्रशिक्षण देने वाले यूरोपीय संघ के सलाहकारों पर भी मोगादिशु में हमला किया गया।
विज्ञापन


सोमालिया के एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि औद्योगिक सड़क के पास कार विस्फोट के जरिए यूरोपीय संघ के सैन्य सलाहकारों को निशाना बनाया गया। विस्फोटकों से भरे एक वाहन को काफिले में घुसा दिया गया और कुछ लोग हताहत हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें