चंचलपति ने कहा कि बच्चों का पेट भरने और उन्हें पौष्टिक व सुरक्षित भोजन देने को लेकर सभी दलों और सरकारों ने गंभीरता दिखाई है। अक्षय पात्र फाउंडेशन ने 4 अरब भोजन परोसने का लक्ष्य पीएम पोषण अभियान के तहत ही हासिल किया है।
अक्षय पात्र फाउंडेशन के सह-संस्थापक चंचलपति दास का दावा है कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश होने के बाद भी 2047 से काफी पहले भुखमरी से मुक्त हो जाएगा। फाउंडेशन अब तक चार अरब बार लोगों को मुफ्त भोजन परोस चुका है।
विज्ञापन
इस उपलब्धि को मनाने के लिए न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भले ही भारत को 2047 तक भुखमरी से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन यह उपलब्धि भारत काफी पहले हासिल कर लेगा। उन्होंने मिड डे मील व आंगनबाड़ी जैसे कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा कि भारत में स्कूली छात्रों को भोजन देने का सबसे बड़ा कार्यक्रम चल रहा है।
चंचलपति ने कहा कि बच्चों का पेट भरने और उन्हें पौष्टिक व सुरक्षित भोजन देने को लेकर सभी दलों और सरकारों ने गंभीरता दिखाई है। अक्षय पात्र फाउंडेशन ने 4 अरब भोजन परोसने का लक्ष्य पीएम पोषण अभियान के तहत ही हासिल किया है, जिसे साल दो हजार में शुरू किया गया था। 2024 में यह स्कूली छात्रों को भोजन मुहैया कराने का दुनिया का सबसे बड़ा कार्यक्रम बन गया है।