फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरिया के सफीरा सैन्य डिपो पर हवाई हमला, कुछ दिन पहले इस्राइल ने भी किया था हमला

Tue, 05 May 2020 08:41 AM IST
अनवर अंसारी एएनआई, तेल अवीव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सीरिया के एलेप्पो के बाहरी इलाके में किए गए हवाई हमलों में दक्षिण-पूर्वी उपनगर सफीरा में स्थित कई सैन्य डिपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए है। रूसी मीडिया एजेंसी स्पुतनिक के अनुसार सीरियाई सेना कमान ने इस बात की जानकारी दी है। 

विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही इस्राइली सेना के हेलिकॉप्टर ने सीरिया के दक्षिणी हिस्से में मिसाइल हमले किए थे। इससे पहले, सना समाचार एजेंसी ने एलेप्पो के एक वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र पर एक इस्राइली हमले की सूचना दी थी।


कमान ने कहा कि चार मई को रात 10:32 बजे, दुश्मन के विमान हमारे वायु रक्षा मॉनिटर पर दिखाई दिए। वे उत्तर की ओर से इटारिया की ओर बढ़ रहे थे। इस दौरान सफीरा के क्षेत्र में कई सैन्य डिपो पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि हमारी वायु रक्षा प्रणालियों ने दुश्मन की मिसाइलों को मार गिराया। हमले के परिणामस्वरूप होने वाले नुकसान को निर्दिष्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि इस्राइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने घटना पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। स्पुतनिक की रिपोर्ट के अनुसार, आईडीएफ ने कहा कि वह विदेशी मीडिया रिपोर्टों पर कोई टिप्पणी नहीं करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें