फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: पोखरा हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के बाद विमान ने खोया संतुलन, सात मिनट के भीतर की गई आपात लैंडिंग

Sun, 04 Sep 2022 10:18 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोखरा

सार

Emergency Landing at Pokhara Airport: विमान मस्टैंग के लिए उड़ान भरा था लेकिन पायलट को थोड़ी देर बाद ही कुछ खराबी महसूस हुई जिसके चलते आनन-फानन में इसकी आपात लैंडिंग की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के पोखरा हवाई अड्डे (Pokhara Airport) से उड़ान भरने के सात मिनट के भीतर एक विमान की आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई। विमान मस्टैंग के लिए उड़ान भरा था लेकिन पायलट को थोड़ी देर बाद ही कुछ खराबी महसूस हुई जिसके चलते आनन-फानन में इसकी आपात लैंडिंग की गई। विमान को सुरक्षित उतार लिया गया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सभी यात्रियों का स्वास्थ्य अच्छा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने  हवाई अड्डे के अधिकारी के हवाले से जानकारी दी है।

विज्ञापन


मई में भी नेपाल में हुआ था बड़ा विमान हादसा, 22 की हुई थी मौत
बता दें कि इससे पहले मई के महीने में खराब मौसम की वजह से  नेपाल के पहाड़ी मस्तंग जिले में तारा एयर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस घटना में 22 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया था कि खराब मौसम की वजह से विमान बाएं के बजाए दाएं मुड़ गया था।  इससे विमान पहाड़ों से टकरा गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें