फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाईलैंड के फुकेट में टला बड़ा हादसा: एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की हार्ड लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

Wed, 11 Mar 2026 01:38 PM IST
Jyoti Bhaskar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।

सार

भारत से थाईलैंड जा रहे विमान की फुकेट एयरपोर्ट पर हार्ड लैंडिंग कराई गई। हैदराबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद इस विमान में क्रू के सदस्यों समेत 140 लोग सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद विमान की जांच कराई जा रही है। जानिए पूरा मामला
विज्ञापन
थाईलैंड में बाल-बाल बचा एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाईलैंड के फुकेट हवाई अड्डे पर एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की हार्ड लैंडिंग कराई गई। एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान- AXB938 ने हैदराबाद से उड़ान भरी थी। विमान निर्धारित समय से पहले फुकेट हवाई अड्डे पर पहुंचा और लैंडिंग के समय खराबी आ गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान के लैंडिंग गियर को नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान की लैंडिंग का निर्धारित समय 11:40 बजे था, लेकिन यह 11:24 बजे ही उतार लिया गया। विमान में चालक दल के सात सदस्य, 131 यात्री और दो शिशु सवार थे।

विज्ञापन


विमान की लैंडिंग के बाद लैंडिंग गियर में खराबी
जिस विमान में खराबी आई है, इसका निर्माण बोइंग कंपनी ने किया है। बोइंग के 737-800 मॉडल के इस विमान की पंजीकरण संख्या VT-BWQ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विमान की हार्ड लैंडिंग होने के कारण लैंडिंग गियर के साथ-साथ सामने वाले हिस्से में भी नुकसान पहुंचा है। नुकसान के कारण विमान को तुरंत रनवे से हटाया नहीं जा सका है। हार्ड लैंडिंग के समय विमान की गति तेज थी। राहत की बात ये रही कि विमान में सवार किसी को भी चोट नहीं लगी है। तकनीकी खराबी के बावजूद, सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

एयरमैन नोटिस जारी, रनवे अस्थायी रूप से बंद
फुकेट हवाई अड्डे के अधिकारियों ने घटना की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने 12:08 बजे से शाम 6:00 बजे तक के लिए एयरमैन नोटिस (नोटम) जारी किया है। इसके तहत रनवे को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


क्या होती है विमान की हार्ड लैंडिंग?
जहां सामान्य लैंडिंग के दौरान विमान की गति और जमीन से टकराने के दौरान लगने वाला दबाव एयरक्राफ्ट के डिजाइन के अनुकूल होता है तो वहीं हार्ड लैंडिंग के दौरान इसकी रफ्तार और जमीन से टकराव ज्यादा तेज और शक्तिशाली होता है। इस स्थिति में एयरक्राफ्ट का डिजाइन जमीन से टकराने के बाद दबाव को झेल नहीं पाता और इसकी बॉडी को नुकसान पहुंचता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें