फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंग में घायल हुए मोजतबा खामेनेई?: राष्ट्रपति के बेटे ने दी अहम जानकारी; बताया कैसे हैं ईरान के सुप्रीम लीडर

Wed, 11 Mar 2026 01:33 PM IST
नवीन पारमुवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबरों को राष्ट्रपति के बेटे ने खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया है कि खामेनेई पूरी तरह से सुरक्षित और स्वस्थ हैं। 

विज्ञापन
मोजतबा खामेनेई - फोटो : एक्स/ @M_H_Karimipour
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mojtaba Khamenei Health Update: ईरान के नवनियुक्त सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई सुरक्षित और स्वस्थ हैं। बुधवार को ईरान के राष्ट्रपति के बेटे ने यह जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि इस्राइल और अमेरिका के साथ जारी संघर्ष के दौरान मोजतबा घायल हो गए हैं। राष्ट्रपति के बेटे और सरकारी सलाहकार यूसुफ पेजेश्कियान ने बताया कि मोजतबा खामेनेई पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने अपने टेलीग्राम चैनल पर लिखा कि मोजतबा के घायल होने की खबरें उन्होंने भी सुनी थीं। इसके बाद उन्होंने कुछ ऐसे लोगों से बात की जिनके सीधे संपर्क हैं। उन लोगों ने पुष्टि की है कि मोजतबा खामेनेई बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।
विज्ञापन


पहले आई थी घायल होने की खबर
इससे पहले ईरान के सरकारी टेलीविजन ने खामेनेई को रमजान युद्ध का एक घायल योद्धा बताया था। हालांकि टीवी रिपोर्ट में इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी कि उन्हें किस तरह की चोट लगी है या उनकी हालत कैसी है। 

आईआरजीसी ने कराई नियुक्ति
सूत्रों के मुताबिक ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड यानी आईआरजीसी ने मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। गार्ड्स का मानना है कि मोजतबा उनकी कट्टरपंथी नीतियों का समर्थन करेंगे। बताया जा रहा है कि कुछ बड़े नेताओं और धार्मिक गुरुओं ने इस फैसले का विरोध किया था लेकिन आईआरजीसी ने उनके विरोध को दरकिनार कर दिया। इसी वजह से उनकी नियुक्ति के आधिकारिक एलान में कुछ घंटों की देरी भी हुई थी।
विज्ञापन


बढ़ सकता है सेना का प्रभाव
जानकारों का कहना है कि मोजतबा खामेनेई के आने से ईरान में सेना का दखल और बढ़ सकता है। कुछ पूर्व अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आईआरजीसी की बढ़ती पकड़ से ईरान एक सैन्य देश में बदल सकता है। इससे सरकार की धार्मिक पहचान कमजोर हो सकती है और जनता के बीच उसका समर्थन कम हो सकता है। आने वाले समय में ईरान की विदेश नीति और भी आक्रामक हो सकती है। इस बदलाव से सरकार के सामने घरेलू और बाहरी चुनौतियां बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


US: 'शांति से नहीं रह पाएंगे ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई, बातचीत शर्तों पर निर्भर', ट्रंप का बयान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें