विमान PAL एयरलाइंस का है, जो सेंट जॉन्स और हैलिफैक्स के बीच एयर कनाडा की उड़ान AC2259 का संचालन कर रहा था। इससे कुछ ही घंटे पहले रविवार को दक्षिण कोरियाई शहर मुआन के हवाई अड्डे पर उतरने के बाद 181 यात्रियों को ले जा रहा जेजू एयर का विमान ब्लास्ट हो गया था।
एयर कनाडा के एक विमान ने हैलीफैक्स हवाई अड्डे पर लैंडिंग कै दौरान आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, विमान ने हवाई अड्डे पर भयावह लैंडिंग की। इस दौरान विमान रनवे से फिसल गया और उसके लैंडिंग गियर टूट गए। देखते ही देखते विमान में आग लग गई। घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह विमान PAL एयरलाइंस का है, जो सेंट जॉन्स और हैलिफैक्स के बीच एयर कनाडा की उड़ान AC2259 का संचालन कर रहा था। इससे कुछ ही घंटे पहले रविवार को दक्षिण कोरियाई शहर मुआन के हवाई अड्डे पर उतरने के बाद 181 यात्रियों को ले जा रहा जेजू एयर का विमान ब्लास्ट हो गया था। इस दुर्घटना में केवल दो लोग ही बच पाए, जबकि 179 अन्य लोगों के मारे जाने की आशंका है।
दक्षिण कोरियाई विमान हादसे में 179 लोगों की मौत की आशंका
इससे पहले दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पश्चिम में स्थित मुआन हवाई अड्डे पर रविवार सुबह 181 लोगों को ले जा रहा एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें दो लोगों को ही बचाया जा सका है, जबकि बाकी 179 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अब तक 174 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों की मानें तो बाकी यात्रियों के बचे होने की उम्मीद बहुत कम ही है। 175 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को लेकर यह विमान बैंकॉक से लौट रहा था। अधिकांश यात्री दक्षिण कोरियाई नागरिक थे।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा?
समाचार एजेंसी एएनआई ने न्यूज एजेंसी योनहाप के हवाले से बताया कि लैंड करते वक्त विमान के लैंडिग गियर में खराबी आई। इसकी वजह से विमान ने बिना लैंडिंग गियर के लैंड करने की कोशिश की और रनवे पर फिसल गया। इसके बाद वह फिसलता हुआ हवाई अड्डे की बाउंड्रीवॉल से जा टकराया। इसके बाद विमान में धमाके साथ आग लग गई।