फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

राष्ट्रपति चुनाव से पहले अमेरिका में नागरिकता हासिल करने के लिए रेस शुरू

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 22 May 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों के दौरान नागरिकता प्राप्त करने के लिए ग्रीन कार्ड धारकों (तकनीकी रूप से वैध स्थायी निवासी) के बीच रुचि बढ़ती जा रही है। वित्तीय वर्ष 2018 की पहली तीन तिमाही (नौ महीने का समय अंतराल जो जून में खत्म होता है) में 5.44 लाख विदेशी अमेरिका के नागरिक बने हैं।



ये आंकड़ा बीते साल से 15 फीसदी अधिक है। वहीं दूसरी ओर वित्तीय वर्ष के 30 सितंबर, 2017 के खत्म होने के दौरान 7.07 लाख प्रवासी अमेरिका के नागरिक बने थे। जो कि बीते साल से छह फीसदी तक कम था। ये आंकड़े यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (यूएससीआईएस) द्वारा हाल ही में जारी किए गए हैं। जो कि अमेरिकी सरकार की इमिग्रेशन एजेंसी है। 


नौ महीने की अवधि 30 जून, 2018 को खत्म होने पर 37,432 भारतीयों ने अमेरिका की नागरिकता ली। भारतीय, मौक्सिको के बाद दूसरे स्थान पर हैं। वहीं चीनी लोग इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं। इस दौरान 28,547 चीनी लोगों ने अमेरिकी नागरिकता हासिल की, जो कुल संख्या का 5 फीसदी है।


भारतीयों की संख्या पहले से 5,950 अधिक हुई है। जो कि 19 फीसदी अधिक है। वहीं मैक्सिको के लोगों की संख्या में 22 फीसदी और चीनी लोगों की संख्या में 18 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 


रिपोर्ट के मुताबिक केवल ग्रीन कार्ड धारक ही अमेरिकी नागरिकता की प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं, लेकिन उन्हें स्थायी निवासी को तौर पर वहां पांच साल तक ठहरना जरूरी होता है। ग्रीन कार्ड धारकों के पति या पत्नी के लिए ये समय अवधि घटाकर तीन साल कर दी गई है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next