फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर भारत और इस्राइल में समझौता

Fri, 17 Jul 2020 08:03 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम
विज्ञापन
इस्राइल में भारत के राजदूत संजीव सिंगला और आईएनसीडी के महानिदेशक यागल उन्ना - फोटो : twitter@india in israel
विज्ञापन

साइबर खतरों से निपटने के लिए भारत और इस्राइल के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस्राइली राष्ट्रीय साइबर निदेशालय (आईएनसीडी) के महानिदेशक यागल उन्ना और इस्राइल में भारत के राजदूत संजीव सिंगला के बीच इस समझौते पर दस्तखत किए गए।

विज्ञापन


आईएनसीडी के महानिदेशक यागल अन्ना ने कहा कि भारत के साथ वैश्विक साइबर खतरों का सामना करने में यह एक अहम कदम साबित होगा। कोविड-19 चुनौतियों से निपटने के लिए त्वरित डिजिटलीकरण प्रक्रियाओं को और एडवांस बनाना जरूरी है।

उन्होंने कहा, इस्राइल अपने अनुभव से योगदान भी कर सकता है और साइबर हमलों से निपटने में भारत के अनुभव से लाभ भी उठा सकता है। समझौता ज्ञापन पर दस्तखत के बाद भारतीय दूतावास ने कहा, नई ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए यह समझौता एक अहम कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें