फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन-फ्रांस के बीच यात्रा प्रतिबंध से मुश्किल में फंसे सैंकड़ों ट्रक चालक, देखें तस्वीरें

Thu, 24 Dec 2020 07:55 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
विज्ञापन
1 of 4
जाम में फंसी गाड़ियां - फोटो : social media
कोरोना वायरस का नया रूप सामने आने के बाद कई देशों ने ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों पर पाबंदी लगा दी है। इसी क्रम में फ्रांस ने भी अपने बॉर्डर को सील कर दिया है, लेकिन इस पाबंदी के बाद ट्रक चालकों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गईं हैं। हजारों की तादाद में ट्रक दक्षिणी इंग्लैंड के केंट में फंस गए हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ट्रकों की कतार - फोटो : social media
इन सभी चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इस संकट की घड़ी में सिख वॉलेंटियर मदद करने के लिए सामने आए हैं। सिखों के आने से ट्रक चालकों में उम्मीद जगी है।

 
विज्ञापन

3 of 4
ट्रक ड्राइवर की मदद करता सिख वॉलेंटियर - फोटो : instagram
बता दें कि ब्रिटिश सिख का एक छोटा सा वालेंटियर आर्मी ग्रुप ट्रक ड्राइवरों की मदद के लिए आगे आया है। उनकी तरफ से इन लोगों को छोले और पिज्जा खिलाए जा रहे हैं। करीब 10 हजार की संख्या में ऐसे ट्रक वाले वहां पर फंसे हुए हैं जिनका कोरोना टेस्ट किया जाना है ताकि उन्हें आगे की यात्रा की इजाजत मिल सके।  
विज्ञापन

4 of 4
ट्रक जाम - फोटो : social media
बॉर्डर पर हजारों की संख्या में ट्रकों के फंसने से फ्रांस को खाद्य पदार्थों की कमी का संकट भी झेलना पड़ रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें