अमेरिका में एक लड़की ने रिजेक्ट होने के बाद स्किन केयर प्रोडक्ट कंपनी के सीईओ को 1.59 लाख मैसेज भेजे हैं। 31 वर्षीय इस लड़की ने ये धमकी भरे मैसेज भेजे थे। जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि लड़की फ्लोरिडा की रहने वाली है और उसका नाम जैकलिन एडिस है।
डेटिंग एप के जरिए हुई मुलाकात
एडिस ने सीईओ से डेटिंग एप के जरिए मुलाकात की थी। इसी के बाद शख्स ने उसे रिजेक्ट कर दिया। इस बात से एडिस नाराज हो गई और उसने मैसेज भेजने शुरू कर दिए। केवल इतना ही नहीं एडिस सीईओ की कंपनी में उसकी पत्नी बनकर भी चले गई और वहां पहुंचकर हंगामा किया।
क्या लिखा मैसेज में?
एडिस ने मैसेज कर सीईओ को धमकियां दीं। उसने लिखा कि 'मैं तुम्हारी किडनी से सुशी डिश बनाऊंगी और तुम्हारे हाथों की हड्डियों को चॉपस्टिक्स।' इसके अलावा उसने लिखा, 'अरे क्या, मैं तुम्हारे खून का क्या करूंगी, मैं उसमें नहाना चाहती हूं।