फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तानः वीजा लेने आए अफगानी नागरिकों के बीच मची भगदड़, 15 की दर्दनाक मौत

Wed, 21 Oct 2020 04:03 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
विज्ञापन
अफगानिस्तान में भगदड़ - फोटो : twitter@AfghanistanTime
विज्ञापन

अफगानिस्तान के पूर्वी नांगरहार प्रांत में पाकिस्तान जाने के लिए वीजा लेने के क्रम में बुधवार को एक स्टेडियम में इंतजार कर रहे हजारों अफगानी नागरिकों में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कम से कम 11 महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन




गवर्नर अताउल्लाह खोग्यानी ने कहा कि इनमें से 13 अन्य लोग घायल हो गए जिनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मारे गए लोगों में से ज्यादातर वृद्ध थे।

वहीं  बुधवार को हुई एक अन्य घटना में उत्तरी अफगानिस्तान में तालिबान के हमले में कम से कम 34 अफगान पुलिस कर्मी मारे गए। एक स्थानीय अस्पताल के अधिकारी ने यह जानकारी दी। ताखर प्रांत के मुख्य अस्पताल के निदेशक रहीम बाखिश दानिश ने कहा कि हमले में आठ अन्य सुरक्षा कर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें