फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: फिर भूकंप के झटकों से सहमा अफगानिस्तान, 5 घंटे में दो बार कांपी धरती; रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.3

Mon, 03 Nov 2025 03:20 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

अफगानिस्तान के उत्तरी इलाके में सोमवार तड़के 6.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र खुल्म से 22 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम और गहराई 28 किमी था। स्थानीय समयानुसार रात 12:59 बजे झटका महसूस किया गया। भारतीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार पांच घंटों में दो बार तेज झटके दर्ज किए गए। 

विज्ञापन
earthquake भूकंप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान से एक बार फिर भूंकप के तेज झटके की खबर सामने आ रही है। जहां देश के उत्तरी इलाके में सोमवार तड़के 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र खुल्म शहर से 22 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में था और इसकी गहराई 28 किलोमीटर मापी गई। यह झटका स्थानीय समयानुसार रात 12:59 बजे महसूस किया गया। अभी तक किसी नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। 

विज्ञापन


भारतीय भूकंप विज्ञान केंद्र की माने तो पांच घंटों में कुल दो बार अफगानिस्तान की धरती भूकंप के तेज झटके से कांप उठी। पहला झटका यह झटका 03 नवंबर 2025, सुबह 1:59 बजे आईएसटी महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र 36.51° उत्तर अक्षांश और 67.50° पूर्व देशांतर पर था, और इसकी गहराई 23 किलोमीटर मापी गई। अभी तक किसी नुकसान या चोट की खबर नहीं मिली है। 

ये भी पढ़ें:- US Shutdown: शटडाउन का 32वां दिन, विमानन क्षेत्र पर बुरा असर, उड़ानों में देरी की बड़ी वजह आई सामने
विज्ञापन


रविवार रात को हल्के-फुल्के झटके
वहीं दूसरी ओर इससे पहले अफगानिस्तान में रविवार को भी 3.9 तीव्रता का हल्का भूकंप आया। यह झटका 02 नवंबर 2025, रात 8:40 बजे आईएसटी महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र 36.50° उत्तर अक्षांश और 71.08° पूर्व देशांतर पर था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। कुल मिलाकार अभी तक किसी तरह के नुकसान या चोट की सूचना नहीं मिली है। 

अफगानिस्तान में भूकंप से पहले भी मच चुकी है तबाही

विज्ञापन

बता दें कि भूकंप और अफगानिस्तान का संबंध कुछ ज्यादा खास रहा नहीं है। इससे पहले 31 अगस्त 2025 को पूर्वी अफगानिस्तान में पाकिस्तान सीमा के पास आए 6.0 तीव्रता के भूकंप में 2,200 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 7 अक्तूबर 2023 को आए 6.3 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद के झटकों में कम से कम 4,000 लोगों की जान चली गई थी।

ये भी पढ़ें:- China-Taiwan Conflict: क्या ताइवान मुद्दे पर US के सामने झुक गया ड्रैगन? ट्रंप बोले- मेरे रहते हमला नहीं...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें