फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान संकट: पंजशीर विद्रोहियों के सामने एक न चली तालिबान की, अब वार्ता के लिए भेजा अपना प्रतिनिधिमंडल

Wed, 25 Aug 2021 01:52 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

तालिबान ने 40 सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजशीर विद्रोहियों से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की है।
विज्ञापन
तालिबान (फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के पंजशीर घाटी में जब तालिबान की एक न चली तो अब वह वार्ता की राह पर चलने का फैसला लिया है। इसी क्रम में तालिबान ने अपने 40 सदस्यों के एक प्रतिनिधमंडल को समझौते के लिए पंजशीर घाटी की सेनाओं के पास भेजा। हालांकि बातचीत का नतीजा अभी सामने नहीं आ सका है। दरअसल अहमद शाह मसूद के बेटे अहमद मसूद और खुद को अफगानिस्तान का कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित कर चुके अमरुल्लाह सालेह तालिबान को पंजशीर में घुसने नहीं दे रहे और साफ कह दिया है कि केवल सार्थक बातचीत को स्वीकार किया जाएगा।

विज्ञापन


सालेह ने साफ कह दिया है कि हम तालिबान को यह एहसास दिलाना चाहते हैं कि बातचीत के माध्यम से ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है। उन्होंने काबुल के उत्तर-पश्चिम में पंजशीर घाटी में अपने गढ़ से टेलीफोन द्वारा समचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें