फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के नाम पर महिला ने सोशल मीडिया के जरिए भीख मांगकर ठगे 50,000 डॉलर

Mon, 10 Jun 2019 06:21 PM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक महिला पर सोशल मीडिया के जरिए 50,000 डॉलर ठगने का आरोप लगा है। महिला यूरोप की रहने वाली है और सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों के जरिए उसने इस घपले को अंजाम दिया है। दरअसल एक खबर के मुताबिक यह महिला खुद को तलाकशुदा बताकर अपने बच्चों के लिए पैसा जुटाने की बात कहती और लोगों को ठगा करती थी।

विज्ञापन


दुबई पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि महिला को फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर के जरिए कई लोगों को ठगने और महज 17 दिनों में इतना पैसा इकठ्ठा करने के लिए गिरफ्तार किया गया। हालांकि दुबई पुलिस ने महिला की नागरिकता या उम्र का खुलासा नहीं किया है। 

दुबई पुलिस के अपराध जांच विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर जमाल अल सलेम अल जल्लाफ ने बताया कि महिला ने ऑनलाइन अकाउंट बनाए और बच्चों की तस्वीरें पोस्ट कर पैसा जुटाने की बात कह भीख मांगी।
विज्ञापन


ब्रिगेडियर अल जल्लाफ ने कहा, “वह लोगों से कहती थी कि वह तलाकशुदा है और अपने बच्चों को खुद ही पाल रही है। लेकिन उसके पूर्व पति ने ई-अपराध मंच पर उसकी शिकायत की और साबित किया कि बच्चे उसके साथ रहते हैं।” ब्रिगेडियर अल जल्लाफ ने लोगों से अपील की कि वे सड़कों या सोशल मीडिया पर भिक्षावृत्ति करने वालों से सहानुभूति न दिखाएं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें