फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतवंशी परिवार के पेड़ की कटाई, ब्रिटेन में छाई

Sat, 26 Jun 2021 09:09 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लंदन

सार

  • भारत मिस्त्री के मुताबिक, पेड़ के विवाद का हम दोनों ने समाधान करने की कोशिश की पर कोई हल नहीं निकला। फिर अचानक 28 साल पुराने पड़ोसी ने पेड़ का अपनी तरफ पड़ने वाले आधे हिस्से को कटवा दिया।
विज्ञापन
शेफील्ड में कटा हुआ आधा पेड़ - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन में शेफील्ड के वाटर थोर्प में भारतवंशी परिवार के आंगन में लगा पेड़ पड़ोसी द्वारा आधा कटने के बाद स्थानीय लोगों के लिए चर्चा व आकर्षण का केंद्र बन गया है। पड़ोसी का आरोप था, फर के इस पेड़ पर बैठने वाली चिड़िया की बीट से आंगन गंदा हो रहा था और उनके शोर से मुश्किल होती थी।

विज्ञापन


पेड़ का आधा-आधा हिस्सा दोनों के आंगन में पड़ रहा था। भारत मिस्त्री के मुताबिक, पेड़ के विवाद का हम दोनों ने समाधान करने की कोशिश की पर कोई हल नहीं निकला। फिर अचानक 28 साल पुराने पड़ोसी ने पेड़ का अपनी तरफ पड़ने वाले आधे हिस्से को कटवा दिया।

इससे मिस्त्री परिवार काफी दुखी है। मिस्त्री ने कहा, वैसे पड़ोसी को अपनी संपत्ति में कुछ भी करने का अधिकार है, पर इतने वर्षों से साथ रहने के बाद उनकी इस हरकत से बड़ी ठेस पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें