फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israeli air strike: इस्राइली बमबारी में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के जनरल की मौत, हमले के दौरान मौजूद था अब्बास

Sat, 28 Sep 2024 06:49 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

इस्राइल की ओर से शुक्रवार को किए गए हवाई हमले में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक जनरल की भी मौत हुई है। बताया जा रहा है कि, हमले में ईरानी सेना का डिप्टी कमांडर अब्बास हमले के बाद उस जगह पर मौजूद था। 
 
विज्ञापन
इस्राइल का बेरूत में हवाई हमला - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल की ओर से शुक्रवार को लेबनान की राजधानी बेरुत के दक्षिणी में हिस्से में हवाई हमला किया था। इस हमले में हिजबुल्ला का कमांडर नसरल्ला मारा गया था। नसरल्ला के अलावा इस हवाई हमले में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक जनरल की भी मौत हुई है। बताया जा रहा है कि, हमले में ईरानी सेना का डिप्टी कमांडर अब्बास हमले के बाद उस जगह पर मौजूद था। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेरूत में हुए हवाई हमले में ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के डिप्टी कमांडर अब्बास निलफोरुशान की मौत की खबर है। ईरान ने बदला लेने की धमकी दी है। ईरान की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि,  इंसाफ मिलना हमारा अधिकारी है। वहीं लेबनान में स्थिति के मद्देनजर ईरान ने अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। 

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने बताया कि ईरान की न्यायपालिका के उप प्रमुख अहमद रजा खगान ने भी ब्रगेडियर जनरल अब्बास निलफोरुशान की मौत की पुष्टि की हैं। उन्होंने कमांडर को "लेबनान के लोगों का मेहमान" बताया। खगान ने कथित तौर पर यह भी कहा कि ईरान को अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार है।
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुर्द फोर्स के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अब्बास निलफोरुशान लेबनान में आईआरजीसी के ऑपरेशन कमांड को संभाल रहे थे। अब्बास निलफोरुशान ईरान के भीतर विरोध प्रदर्शनों के दमन और विदेशों में सैन्य गतिविधियों, विशेष रूप से सीरिया में सैन्य अभियानों में सीधे तौर पर शामिल रहे थे। वॉशिंगटन पोस्ट की खबर के मुताबिक, निलफोरुशान सीरिया में राष्ट्रपति बशर असद के लिए भी काम कर चुके हैं। कमांडर ने 1980 के दशक के ईरान-इराक युद्ध में अपना सैन्य करियर शुरू किया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें