फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिट्री डे परेड में बिना मास्क के पहुंची फ्रांस की मंत्री, फिर हाथों से मुंह को छुपाया

Wed, 15 Jul 2020 05:42 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
विज्ञापन
मास्क के बगैर फ्रांस की मंत्री - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना का डर कहें या गलती का अहसास, फ्रांस में एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां मास्क नहीं पहनने की वजह से देश की एक मंत्री को अपने हाथों से मुंह को छुपाना पड़ा। 

विज्ञापन


दरअसल, उद्योग मंत्रालय में जूनियर मंत्री एग्नेस पन्नियर-रनर बैस्टिल डे सैन्य परेड के लिए पेरिस के प्लेस डे ला कॉनकॉर्ड में अपने कार से पहुंचीं। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से मिलना शुरू किया, तभी अचानक उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें छोड़कर सबने अपने मुंह पर मास्क लगा रखा है। 

इसके बाद मंत्री तुरंत अपने मुंह को हाथ से छुपाते हुए अपनी गाड़ी की तरफ भागीं लेकिन तब तक उनकी गाड़ी वहां से जा चुकी थी। यह देखकर मंत्री ने अधिकारियों को इशारे से अपने मास्क के बारे में बताया। कुछ क्षण बाद एक अधिकारी ने उन्हें एक अतिरिक्त मास्क लाकर दिया और किसी भी तरह की किरकिरी से होने से बचा लिया।
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने लोगों को जब भी संभव हो, सार्वजनिक स्थानों पर, यहां तक कि बाहर भी मास्क पहनने के लिए प्रोत्साहित किया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कोरोना से रोकथाम के लिए मास्क लगाने को शुरुआती कदमों में शामिल किया है और लगातार लोगों से अपील कर रही है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाएं।
विज्ञापन


बता दें कि मास्क ना लगाने को लेकर दुनियाभर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई नेताओं की आलोचना हो चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें