फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते ने पेश की वफादारी की मिसाल, सबकुछ राख होने पर भी करता रहा घर की रखवाली

Sun, 09 Dec 2018 12:01 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
घर की रखवाली करने वाला कुत्ता - फोटो : AP
विज्ञापन

उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगलों में भीषण आग लगने के करीब एक महीने बाद एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है जिसमें आग में सबकुछ राख होने के बावजूद एक कुत्ता अपने क्षतिग्रस्त घर की रखवाली करता रहा। बताया जा रहा है कि मेडिसन नाम का यह कुत्ता महीनेभर उसी क्षतिग्रस्त मकान में रह कर अपने घर की रखवाली करता रहा। घर की मालकिन एंड्रिया गेलॉर्ड इस हफ्ते जब पेराडाइज स्थित अपने घर लौटीं तो कुत्ते को देख हैरान रह गईं।

विज्ञापन


गेलॉर्ड ने आठ नवंबर को शहर में आग लगने के बाद अपना घर छोड़ दिया था। इस आग में 27 हजार घर तबाह हो गये थे। गेलॉर्ड ने एक बचावकर्मी को मेडिसन का पता लगाने का अनुरोध किया था जिसके कई दिन बाद बचावकर्मी को एनेटोलियन शेफर्ड मिक्स नस्ल का यह कुत्ता दिखाई दिया।

शायला सुलिवान नाम की महिला गेलॉर्ड के वापस लौटने तक मेडिसन की देखभाल कर रही थीं। सुलिवान ने कहा कि मेडिसन चिंतित दिख रहा था और उसने सबसे दूरी बना रखी थी। मेडिसन के एक भाई मिग्वेल को आग लगने के बाद एक आश्रय स्थल भेज दिया गया था, जिससे खोजने में भी सुलिवान ने मदद की। 
विज्ञापन


सुलिवान ने कहा, 'अगर (बचावकर्मी) उसे बचाने नहीं जाते तो मैं खुद चली जाती और मेडिसन को बचाने तक वापस नहीं लौटती।' शुक्रवार को घर वापस लौटने पर गेलॉर्ड को मेडिसन दोबारा मिल गया। इस दौरान उन्होंने मेडिसन को उसका पसंदीदा खाना भी खिलाया। सुलिवान ने न्यूज स्टेशन एबीसी10 से कहा कि इतने बुरे हालात में भी मेडिसन की वफादारी और इंतजार की कल्पना करना मुश्किल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें