हम बात कर रहे हैं यूरोपीय देश रोमानिया की। जो ऐसा इकलौता देश है, जहां 96 फीसदी लोगों के पास खुद का घर है। यहां के लोगों को किराए के घर में रहना बिल्कुल पसंद नहीं है। केवल घर के मामले में ही नहीं बल्की इस देश की और भी कई बातें हैरान करने वाली हैं।
यूरोप महाद्वीप पर स्थित इस स्वतंत्र देश के लोग अपनी संस्कृति और परंपरा से खूब प्यार करते हैं। इसी कारण इस देश के 85 फीसदी लोग रोमानियन भाषा ही बोलते हैं। इस देश का क्षेत्रफल 91,671 वर्गमील है। जो भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के बराबर है। इस देश की आधिकारिक भाषा भी रोमानियन है।
रोमानिया के लोग घर खरीदने को अधिक प्राथमिकता देते हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि यहां सरकारी नीति और किराए के घर के मौके बेहद कम हैं। इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों का पहला लिखित प्रमाण 513 ईसा पूर्व में मिलता है। यूरोपीय संगठन में वियना और पेरिस के बाद रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है।
यहां के लोगों की एक खासियत ये भी है कि इन्हें अपने त्योहार मनाना बेहद पसंद है। यहां मनाए जाने वाले फेस्टिवल में सबसे खास हैं लेडीज फेस्टिवल और फ्लॉवर फेस्टिल, जो मुख्य रूप से महिलाओं पर केंद्रित हैं। यहां ग्रामीण लोगों का खुद का फोक म्यूजिक लोगों को खूब आकर्षित करता है। इस म्यूजिक को उन्होंने खुद ही क्रिएट किया है।
रोमानिया के लोग मेहमानों का स्वागत वाइन से करते हैं। साल 2007 में ये देश यूरोपीय संघ में शामिल हुआ था, जिसके बाद से यहां के लोग यूरोप के किसी भी देश में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। ये लोग बेरोकटोक कभी भी यूरोपीय देशों में आ जा सकते हैं।