दक्षिणी हैती में राष्ट्रपति जोवेनल मोइसे के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक जेल से मंगलवार को सभी 78 कैदी फरार हो गए। पुलिस के एक राष्ट्रीय प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति के खिलाफ हैती की राजधानी पोर्ट ऑ प्रिंस में हिंसक प्रदर्शन तेज हो गए हैं।
एक्विन कस्बे में जेल तोड़ की इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना उस वक्त हुई जब एक कैदखाने से लगे पुलिस थाने के सामने राष्ट्रपति मोइसे के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे थे।