फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाईलैंड के 67 वर्षीय राजा की शाही सहयोगी बहाल, पिछले साल महल से निकाला गया था

Fri, 04 Sep 2020 06:08 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
विज्ञापन
सिनीनात वोंगवजीरापाकडी - फोटो : BBC
विज्ञापन

थाईलैंड के राजा की शाही सहयोगी रहीं सिनीनात वोंग वजीरपाक को फिर से उनके शाही सहयोगी पद पर बहाल कर दिया गया है। यहां की रानी का स्थान लेने के प्रयास के आरोप में उन्हें पिछले वर्ष अक्टूबर में पद से हटाकर महल से निकाला गया था। 

विज्ञापन


बुधवार को जारी नए आदेश के बाद अब वे राजा महाव जीरालोंगकर्ण बोदिंद्रदेबयवरंकुन की शाही सहयोगी के रूप में न केवल  महल में रहेंगी बल्कि सैन्य अधिकारी पद पर भी बहाल होंगी।

थाईलैंड में शाही सहयोगी राजा की ऐसी साथी की कहते हैं जो उनकी पत्नी न हो। यह पद 1932 में राजतंत्र के साथ ही खत्म कर दिया गया था। मौजूदा राजा ने इसे फिर से जीवित किया। 
विज्ञापन


राजा ने कई शादियां की हैं, पहली पत्नी उनकी ममेरी कजिन थीं। और तीसरी पत्नी को उनके परिवार द्वारा राजतंत्र का निरादर करने पर जेल में डालने के बाद निकाल दिया गया था। मई 2019 में चौथी शादी रानी सुथिदाव जीरालोंगकर्ण ना अयुध्या से हुई है।

थाईलैंड और राजशाही
थाईलैंड में सांविधानिक राजशाही है, जिसकी आलोचना पर सख्त पाबंदी है। अवहेलना पर 15 साल की जेल हो सकती है। सरकार सैन्य प्रभाव से चलाई जाती है।

 राजा वजीरालोंगकर्ण अधिकतर समय यूरोप में बिताते हैं। 2016 में अपने पिता की मौत के बाद उन्होंने शाही खजाने व सैन्य इकाइयों को अपने अधीन कर लिया था। यहां लोकतांत्रिक ढंग से सरकार चुनी तो जाती है, लेकिन सेना के बल पर कभी भी तख्तापलट हो जाता है।

2014 में हुए तख्तापलट के बाद राजशाही को मजबूत करने के नियम लागू कर दिए गए। हालांकि बीते कुछ समय में यहां के नागरिक राजशाही में सुधार के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें