फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

64 साल पुराना पुल विस्फोट कर 5 सेकेंड में गिराया, ये है वजह

Sat, 19 Jan 2019 01:40 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Tappan zee bridge - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हडसन नदी पर कुछ समय पहले तक एक 64 साल पुराना ब्रिज था, जो अब नहीं रहा। तपान सी नाम के इस ब्रिज को महज 5 सेकेंड में विस्फोट कर गिराया गया है। रोजाना इस पुल से करीब 40 हजार लोग गुजरते थे। इसपर कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग भी हुई है। 

विज्ञापन


तपान सी ब्रिज की ऊंचाई 672 फीट और लंबाई 4.8 किमी थी। यह तीन साल में बनकर तैयार हुआ था। अब इसी के बगल में एक नया ब्रिज 'केबल ब्रिज' बनाया गया है। इस नए ब्रिज की ऊंचाई पुराने पुल से 253 फीट कम है।

142 फीट की गहराई में डूबा तपान सी ब्रिज

न्यूयॉर्क के टैरी टाउन में स्थित तपान सी ब्रिज पर अब लोग आ जा नहीं सकते। अब ये ब्रिज गिर चुका है। महज 5 सेकेंड में ध्वस्त होने के बाद ब्रिज 142 फीट की गहराई में डूब गया। इसका निर्माण कार्य 1952 में शुरू हुआ था। 
विज्ञापन


बनने में आया था 576 करोड़ रुपये का खर्च

तपान सी ब्रिज को कोरियाई युद्ध के बाद 576 करोड़ रुपये में बनाया गया था। तब तय किया गया था इसकी उम्र 50 साल रहेगी। इसके निर्माण के पहले दशक से ही बड़ी संख्या में लोग यहां से गुजरते थे। 

ऐसे गिराया गया ब्रिज

जिस वक्त ब्रिज गिराया गया तब दोनों ओर से यातायात को रोका गया। यहां के लोगों में ब्रिज को गिराए जाने को लेकर दुख है। कई लोगों का बचपन इस ब्रिज को देखते हुए गुजरा है। एक महिला का कहना है कि वह इस ब्रिज को देखते हुए बड़ी हुई है और इसे गिराया जाना उसके लिए दुखभरा है। यहां 'बटरफील्ड-8' और 2002 में बनी 'अनफेथफुल' जैसी हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। 

चार साल में तैयार हुआ है नया ब्रिज

तपान सी ब्रिज की जगह तैयार हुए नए ब्रिज ने अब इसकी जगह ले ली है। यह ब्रिज चार साल में 28,476 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुआ है। इस पर आवागमन 2017 में शुरू हो गया था। इस ब्रिज की लंबाई 5 किमी और ऊंचाई 419 फीट है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें