फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PoK Accident: पीओके की नीलम घाटी में नाले में गिरी जीप, छह महिलाओं की मौत, आठ घायल

Sun, 27 Nov 2022 07:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी अख्तर अय्यूब के हवाले से बताया कि हादसे में छह महिलाओं की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की नीलम घाटी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक जीप नाले में गिर गई। इस दौरान छह महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में आठ अन्य लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी पीटीआई ने पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से बताया कि घटना दुधनियाल के छरी इलाके में हुई। जीप दोपहर करीब तीन बजे 300 फुट गहरे सूखे नाले में गिर गई।

विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी अख्तर अय्यूब के हवाले से बताया कि हादसे में छह महिलाओं की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए। यात्री नीलम नदी के किनारे स्थित ठंडा पानी गांव के रहने वाले थे। जीप में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। घायलों को दुधनियाल में बुनियादी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से पांच लोगों को आगे के इलाज के लिए मुजफ्फराबाद स्थानांतरित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें