तीर्थयात्री शिवरात्रि उत्सव से पहले ग्रैंड बेसिन झील तक पैदल यात्रा कर रहे थे, जिसे पूर्वी अफ्रीकी द्वीप राष्ट्र के हिंदू समुदाय द्वारा पवित्र माना जाता है। तभी आग लगने का हादसा हो गया।
मॉरिशस से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां महाशिवरात्रि से पहले होने वाले एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान आग लग गई। इस हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए हैं। घटना पर विदेश मंत्री एय जयशंकर ने दुख जताया है।
विज्ञापन
यह है मामला
मॉरिशस के पुलिस कमिश्नर अनिल कुमार दिप ने बताया कि श्रद्धालु शिवरात्रि से पहले तीन मार्च को ग्रैंड बेसिन झील तक पैदल यात्रा कर रहे थे। ये लोग लकड़ी और बांस से बनी एक गाड़ी पर देवताओं की मूर्तियां रखकर झील पर जा रहे थे। तभी गाड़ी खुले बिजली के तारों के संपर्क में आ गई और आग लग गई।
सात लोग घायल
पुलिस आयुक्त अनिल कुमार दीप ने कहा, दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और सात घायल हुए हैं। घायलों की हालत गंभीर है और उनका इलाज अभी चल रहा है।
जयशंकर ने जताया दुख
विदेश मंत्री एय जयशंकर ने सोमवार को हादसे में मारे गए पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। कहा, 'मैं मॉरीशस में महाशिवरात्रि से पहले होने वाले एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान आग लगने की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। इस हादसे में छह लोगों की जान गई है।'
विज्ञापन
आठ मार्च को होनी है महाशिवरात्रि
बता दें, तीर्थयात्री शिवरात्रि उत्सव से पहले ग्रैंड बेसिन झील तक पैदल यात्रा कर रहे थे, जिसे पूर्वी अफ्रीकी द्वीप राष्ट्र के हिंदू समुदाय द्वारा पवित्र माना जाता है। पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास में महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस साल महाशिवरात्रि आठ मार्च को है।