फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: 54 बच्चे और छह पत्नियों वाले ट्रक ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत, पीछे छोड़े गए 150 लोगों का परिवार

Sun, 11 Dec 2022 05:54 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

अब्दुल मजीद और उनके परिवार के बारे में जानकारी पाकिस्तान में 2017 में हुई जनगणना के मौके पर सार्वजनिक हुई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

54 बच्चे और 6 पत्नियों वाले हाजी अब्दुल मजीद मेंगल का बुधवार रात निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका निधन दिल की बीमारी के कारण हुआ है। अब्दुल मजीद मैंगल की उम्र करीब  75 वर्ष थी और वह ड्राइवर थे। अब्दुल मजीद मेंगल अफगानिस्तान से सटे बलूचिस्तान के नोशकी जिले के कली मैंगल गाँव के रहने वाले थे। 

विज्ञापन


मेंगल की फिलहाल 42 बच्चे और चार बीवियां हैं। वहीं उनके 12 बच्चों और दो बीवियों की मौत हो चुकी है। हाजी अब्दुल के बच्चों में 22 लड़के और 20 लड़कियां हैं। पोता-पोतियों को जोड़ लिया जाए तो यह 150 लोगों का भरा पूरा परिवार है। अब्दुल मजीद मेंगल ने 18 साल की उम्र में पहली बार शादी की थी।

अब्दुल मजीद और उनके परिवार के बारे में जानकारी पाकिस्तान में 2017 में हुई जनगणना के मौके पर सार्वजनिक हुई थी। जब अधिकारियों ने पूरी जांच की तो उनके होश उड़ गए थे। हाजी का गांव क्वेटा से 130 किलोमीटर दूर अफगानिस्तान के बॉर्डर के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें