फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीदरलैंड में आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश, पांच आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Dec 2018 11:39 AM IST
Shilpa Thakur बर्लिन, भाषा 
विज्ञापन
Netherland - फोटो : The Straits Times
विज्ञापन

नीदरलैंड में आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश रचने के मामले में डच और जर्मन पुलिस ने शनिवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुर्तगाल पुलिस ने एक बयान में कहा कि चार संदिग्धों को रॉटरडैम में हिरासत में लिया गया और अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों की तलाशी ली।

विज्ञापन


पुलिस ने बयान में कहा गया कि कथित खतरा किस स्तर और प्रकृति का था इसका पता लगाने के लिये जांच जारी रहेगी। उन्होंने इस पर विस्तृत जानकारी नहीं दी।दूसरी ओर, जर्मनी में पुलिस ने बताया कि एक सीरियाई व्यक्ति को नीदरलैंड में आतंकी हमले को अंजाम देने की तैयारियों में संलिप्तता के लिये गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस ने बताया कि नीदरलैंड के प्रत्यर्पण के अनुरोध के बाद 26 वर्षीय व्यक्ति को पश्चिमी शहर मैन्ज से गिरफ्तार किया गया है। उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया। बयान में कहा गया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का जर्मनी में कोई आधिकारिक निवास या कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्मन पुलिस ने बताया कि वे इस पर विस्तृत जानकारी नहीं दे सकते क्योंकि मामला पुर्तगाल पुलिस का है, जो मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें