पाकिस्तान में अफगानिस्तान सीमा पर एक चौकी को खोलने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों की गोलीबारी में तीन लोगों की जान चली गई जबकि 30 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
बलूचिस्तान में चमन सीमा चौकी कोरोना वायरस महामारी के चलते बंद कर दी गई है फलस्वरूप इस इलाके में 100,000 से अधिक लोग बेरोजगार हो गए हैं। इस सीमा चौकी को बुधवार को खोला गया था ताकि दोनों तरफ के लोग ईद मनाने के लिए अपने मूल स्थानों पर जा पाएं। लेकिन यह चौकी उन दिहाड़ी मजदूरों के लिए बंद रखी गयी जो दिन में अफगानिस्तान जाते थे और शाम तक लौट आते थे।
गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग फ्रेंडशिप गेट पर धरने पर बैठ गये और सीमा चौकी को खोलने की मांग करने लगे। फ्रंटियर कोर के कर्मियों ने उनसे कहा कि जब तक प्रदर्शनकारी इस जगह से नहीं चले जाते, गेट नहीं खोला जाएगा।
विज्ञापन
इस बात पर प्रदर्शनकारी हिंसक हो गये और वे फ्रेंडशिप गेट पर फ्रंटियर कोर और अन्य सरकारी एजेंसियों के कार्यालयों पर हमला करने लगे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं। एक महिला समेत तीन लोगों की जान चली गई जबकि 20 अन्य घायल हो गये।