फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुर्किना फासो में चर्च के पास हमले में 24 की मौत

Mon, 17 Feb 2020 05:04 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बुर्कीना फासो में हमला (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

बुर्किना फासो में रविवार को हमलावरों ने एक पादरी समेत 24 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और तीन अन्य को अगवा कर लिया। तेजी से अस्थिर होते इस पश्चिम अफ्रीकी देश में एक धार्मिक नेता के खिलाफ यह हमला हुआ है। बाउंदोरे कम्युन के मेयर सिहनरी ओसनगोला ब्रिगाडी ने कहा कि याघा प्रांत के पासनी के कस्बे में यह हमला हुआ।

विज्ञापन


करीब 20 हमलावरों ने प्रोटेस्टैंट चर्च के पास पुरुषों और महिलाओं को अलग किया और हमला कर दिया। इसमें कम से कम 10 अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि बंदूकधारी हमलावरों ने दुकानों से तेल और चावल लूट लिए।

डोरी में एक सरकारी सुरक्षा अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं होने की शर्त पर कहा कि हमले के बाद गिरजाघर में आग लगा दी गई। हमले में ईसाई और मुस्लिम दोनों धर्मों के लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें