फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka: श्रीलंकाई नौसेना ने 22 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार,अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने का लगाया आरोप

Thu, 22 Jun 2023 05:40 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

Sri Lanka: श्रीलंका की नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 22 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। उनकी नौकाओं को भी जब्त किया गया है। 
विज्ञापन
भारतीय मछुआरे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका की नौसेना ने नौकाओं पर सवार 22 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये मछुआरे जाफना के डेल्फ्ट द्वीप के उत्तर पश्चिम में उसके जलक्षेत्र में मछलियों को पकड़ रहे थे। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

श्रीलंकाई नौसेना ने अपने  बयान में क्या कहा
एक बयान में कहा गया, श्रीलंकाई नौसेना ने बुधवार देर रात श्रीलंकाई जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने वाले भारतीय नौकाओं को खदेड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इसमें कहा गया है कि रामनाथपुरम, पुडुकोट्टई और नागपट्टिनम जिलों के रहने वाले तमिलनाडु के मछुआरों को देर रात नेदुनथीवु के पास से पकड़ा गया और चार नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया। बाद में उन्हें कांकेसनथुरई बंदरगाह ले जाया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मैलाडी मत्स्य पालन निरीक्षक को सौंप दिया गया।

पीएमके पार्टी ने की मछुआरों की गिरफ्तारी की निंदा
श्रीलंकाई नौसेना मछली पकड़ने वाली विदेशी नौकाओं की अवैध मछली पकड़ने की प्रथाओं को रोकने के लिए अपने जल क्षेत्र में नियमित गश्त और अभियान चलाती है। तमिलनाडु में राजनीतिक दल पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के संस्थापक डॉ एस रामदास ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा मछुआरों की गिरफ्तारी की निंदा की है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि मछुआरों के मुद्दे सहित विभिन्न मामलों पर चर्चा के लिए गठित भारत-श्रीलंका संयुक्त समिति को भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी का स्थायी समाधान खोजने के लिए तत्काल बुलाया जाना चाहिए।
 

भारतीय मछुआरों पर हो चुकी कई बार गोलीबारी
भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में मछुआरों का मुद्दा विवादास्पद है। श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने पाक जलडमरूमध्य (Palk Strait) में कई बार भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी की है और श्रीलंका के जल क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश करने की कई घटनाओं में उनकी नौकाओं को जब्त किया है। 
 
विज्ञापन

अवैध रूप से मछली पकड़ना दोनों देशों के बीच बड़ा मुद्दा
अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार करने और श्रीलंका के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा भारतीय मछुआरों को पकड़े जाने की समय-समय पर घटनाएं होती रही हैं। दोनों पक्षों के बीच कई उच्च स्तरीय वार्ताओं के बावजूद भारतीय मछुआरों द्वारा श्रीलंकाई जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ना एक बार-बार होने वाली समस्या रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें