फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन: अपने कमरे में मृत मिला 20 वर्षीय भारतीय छात्र, मौत के कारण की हो रही जांच

Mon, 02 Aug 2021 07:04 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

चीन में पढ़ाई कर रहा एक 20 वर्षीय छात्र बीते दिनों अपने कमरे में मृत पाया गया है। जानकारी के अनुसार यह छात्र बिहार के गया जिले का रहने वाला है। छात्र की मौत के कारण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के तियानजिन शहर में पढ़ाई कर रहा एक भारतीय छात्र अपने कमरे में मृत पाया हया है। अधिकारियों के अनुसार मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार बिहार के गया जिले का रहने वाला अमन नागसेन तियानजिन फॉरेन स्टडीज यूनिवर्सिटी में कारोबार प्रबंधन का छात्र था। वह 29 जुलाई को मृत पाया गया था।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि अमन नागसेन की मौत के किस वजह से हुई, यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है। बता दें कि वह उन कुछ भारतीय छात्रों में से एक था जो कोरोना वायरस महामारी के दौरान चीन में ही रुके थे। चीन में स्थित भारतीय दूतावास और उसके परिवार को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है और उसके शव को घर भेजने की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें