फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: ललितपुर जिले में ऑक्सीजन प्लांट में धमाका, दो भारतीयों की मौत, छह घायल  

Thu, 21 Apr 2022 11:23 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

पुलिस ने बताया कि विस्फोट पाटन औद्योगिक क्षेत्र के सागरमाथा ऑक्सीजन प्लांट में गुरुवार सुबह उस समय हुआ जब मजदूर सिलेंडर में गैस भर रहे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काठमांडू के निकट ललितपुर जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र में एक ऑक्सीजन संयंत्र में गुरुवार को हुए विस्फोट में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि विस्फोट पाटन औद्योगिक क्षेत्र के सागरमाथा ऑक्सीजन प्लांट में गुरुवार सुबह उस समय हुआ जब मजदूर सिलेंडर में गैस भर रहे थे।

विज्ञापन


विस्फोट ने ऑक्सीजन संयंत्र की जस्ता छत को भी बर्बाद कर दिया और बगल की इमारतों की खिड़कियां तोड़ दीं। विस्फोट में बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रतनपुरवा गांव निवासी 45 वर्षीय बृज महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य भारतीय नागरिक 25 वर्षीय राज कुमार महतो की ललितपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। नेपाल के गृह मंत्री बालकृष्ण खंड ने पुलिस को बचाव कार्य करने और दुर्घटना की जांच करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें