फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से गिरे करोड़ों रुपये के नोट, लोगों ने जमकर लूटे, पुलिसवाले भी थे शामिल

Sun, 16 Dec 2018 07:09 PM IST
सोनू शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Notes fall - फोटो : social media
विज्ञापन

पैसा किसे नहीं भाता है। लोग इसके लिए कुछ भी कर जाते हैं। यहां तक कि किसी की हत्या करने से भी पीछे नहीं हटते। लेकिन जरा सोचिए कि अगर आपको सड़क पर करोड़ों रुपये के गिरे हुए नोट मिल जाएं तो। कुछ ऐसा ही हुआ है अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में। 

विज्ञापन


यहां ईस्ट रूथरफोर्ड के हाइवे पर गिरे हुए करोड़ों रुपये के नोटों को उठाने के लिए लोगों के बीच भगदड़ मच गई। इस दौरान सड़क पर दुर्घटनाएं भी हुईं, जिससे यातायात बाधित हो गया, लेकिन लोगों ने पैसे उठाने के चक्कर में अपनी जान की भी परवाह नहीं की। 

पुलिस ने बताया कि ब्रिंक कंपनी के ट्रक में 5 लाख डॉलर यानी करीब 3.59 करोड़ रुपये रखे हुए थे, लेकिन हाइवे पर जाते समय ट्रक का दरवाजा सही से नहीं लगे होने की वजह से 2.15 करोड़ रुपये के नोट अचानक हवा में उड़ गए। ये देखते ही लोगों ने हाईवे पर ही अपनी-अपनी कारें पार्क कर दी और नोट उठाने में जुट गए। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब लोगों ने सड़क पर नोट गिरे हुए देखे तो वे पागलों की तरह इधर-उधर भागने लगे। लोगों के अंदर किसी भी तरह का डर नहीं था कि उनके साथ दुर्घटना भी हो सकती है। हैरानी की बात तो ये है कि सड़क पर गिरे नोटों को उठाने वालों में पुलिसवाले भी शामिल थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें