फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 15 लोगों की मौत, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की घटना

Tue, 25 Apr 2023 08:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, इस्लामाबाद

सार

लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर ओकरा में एक बस और कार की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में भी एक परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। एक अन्य हादसे में आठ लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 15 लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, ‘रेस्क्यू 1122’ ने बताया कि सोमवार को लाहौर से लगभग 350 किलोमीटर दूर लोधरन जिले में तेज रफ्तार तेल टैंकर की चपेट में आने से एक परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


हादसे के वक्त परिवार के कई सदस्य अपनी झोपड़ियों में सो रहे थे। ‘रेस्क्यू 1122’ के मुताबिक, टायर फटने के बाद एक टैंकर अनियंत्रित हो गया और बस्ती में जा घुसा। दुर्घटना के बाद वाहन चालक फरार है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

एक अन्य घटना में लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर ओकरा में एक बस और कार की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में भी एक परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लाहौर जाने वाली एक बस ने ओकारा में एक ऑटो रिक्शा से टक्कर से बचने की कोशिश के दौरान एक कार को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


दुर्घटना इतनी घातक थी कि कार पूरी तरह से कुचल गई और उसमें सवार मुहम्मद साजिद, उनकी पत्नी, उनकी दो नाबालिग बेटियां, उनकी मां और दो भतीजों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें