फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Africa Attack: बुर्किना फासो में जिहादी हमले, सेना के आठ जवानों समेत 14 की मौत

Wed, 23 Nov 2022 08:11 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक बुर्किना 2015 से जिहादी हमलों से जूझ रहा है। यहां असंतुष्ट सैन्य अधिकारियों ने इस साल दो तख्तापलट भी किए हैं। बुर्किना फासो की सीमाएं माली, नाइजर, बेनिन, टोगो, घाना और कोट द' आईवोर से मिलती हैं। यहां कई बार सैन्य तख्तापटल  हो चुका है।

विज्ञापन
Prayagraj News : Terrorist - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में जिहादी समूहों ने दो अलग-अलग हमलों को अंजाम दिया। इस दौरान कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सेना के आठ जवान भी शामिल हैं।

विज्ञापन

दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक बुर्किना 2015 से जिहादी हमलों से जूझ रहा है। यहां असंतुष्ट सैन्य अधिकारियों ने इस साल दो तख्तापलट भी किए हैं। पहले हमले में हथियारबंद लोगों ने सोमवार तड़के सफी गांव पर धावा बोला। इसमें आठ लोगों की जान चली गई। दूसरा हमला मारकोय इलाके के पास हुआ इसमें छह नागरिकों की मौत हो गई। बुर्किना फासो की सीमाएं माली, नाइजर, बेनिन, टोगो, घाना और कोट द' आईवोर से मिलती हैं। यहां कई बार सैन्य तख्तापटल  हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें