फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hate Crimes in USA: अमेरिका में साड़ी पहनने वाली 14 हिंदू महिलाओं से लूट, आरोपी को हो सकती है 63 साल की कैद

Fri, 07 Oct 2022 01:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैनफ्रांस्सिको

सार

37 साल के लैथन जॉनसन ने मंगलसूत्र पहनने वाली बूढ़ी हिंदू महिलाओं को निशाना बनाया। जून के बाद इन वारदातों से उसने इन वारदातों से दहशत फैला दी थी। पॉलो आल्टो के रहने वाला आरोपी महिलाओं के गले से चेन व मंगलसूत्र लूटकर वाहन से फरार हो जाता था।

विज्ञापन
Loot demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ हैट क्राइम यानी नफरत से जुड़े अपराध बढ़ते जा रहे हैं। कैलिफोर्निया में एक सिख परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या के बीच भारतीय महिलाओं से लूटपाट के मामले में आरोपी पर शिकंजा कस दिया गया है। हैट क्राइम में लिप्त एक आरोपी ने बीते दो माहों में साड़ी पहनने वाली 14 हिंदू महिलाओं पर हमले किए और उनसे मंगलसूत्र लूट लिए।

विज्ञापन

 
सांटा क्लारा काउंटी के जिला अभियोजन कार्यालय के अनुसार 37 साल के लैथन जॉनसन ने मंगलसूत्र पहनने वाली बूढ़ी हिंदू महिलाओं को निशाना बनाया। जून के बाद इन वारदातों से उसने इन वारदातों से दहशत फैला दी थी। पॉलो आल्टो के रहने वाला आरोपी जॉनसन महिलाओं के गले से चेन व मंगलसूत्र लूटकर वाहन से फरार हो जाता था। इस लूट के दौरान वह महिलाओं को घायल भी कर देता था। उसने 50 से 73 साल की उम्र की महिलाओं को निशाना बनाया। 

एबीसी7 न्यूज की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। सांटा क्लारा डिस्ट्रिक्ट एटॉर्नी दफ्तर ने उस पर महिलाओं के गले से आभूषण लूटने, उन पर हमला करने व चोट पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। ऐसी ही एक घटना में उसने एक महिला को जमीन पर गिरा दिया था और उसका हार लूट लिया। आरोपी ने महिला के साथ जा रहे उसके पति के भी मुंह पर तमाचा मारा था। इसके बाद वह पास में खड़ी अपनी कार से मौके से भाग निकला था। एक अन्य घटना में उसने हमले के दौरान महिला की कलाई की हड्डी तोड़ दी थी। 
विज्ञापन


आरोपी जॉनसन को सांटा क्लारा पुलिस व अमेरिकी मॉर्शल पुलिस ने पकड़ लिया है। मिल्पिट्स पुलिस कार्यालय ने सबसे पहले उसकी अपराधी के तौर पर पहचान की थी। वह कार से लूटपाट कर भागने वाले बदमाशों की सूची में शामिल किया गया था।

माना जा रहा है कि यदि जॉनसन दोषी साबित हुआ तो उसे अधिकतम 63 साल की सजा हो सकती है। मामले की अगली सुनवाई 4 नवंबर को होगी। उसके द्वारा लूटे गए हारों, मंगलसूत्र व अन्य आभूषण की कीमत 35 हजार डॉलर बताई गई है। 

एटॉर्नी कार्यालय के अनुसार जॉनसन ने जिन महिलाओं को निशाना बनाया, उनमें से अधिकांश ने साड़ी पहनी थी, बिंदी लगाई थी या अन्य जातीय पहचान वाले वस्त्र आदि पहने थे। इन वारदातों की शुरुआत जून से हुई थी। ये अपराध सैन जोस, मिल्पिट्स, सनीवेल व सांटा क्लारा में किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें