फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीस में शरणार्थियों से भरी नाव समुद्र में डूबने से 12 लोगों की मौत, कई लापता

Sun, 12 Jan 2020 04:02 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

ग्रीस में शरणार्थियों से भरी एक नाव आयोनियन सागर में डूब गई। इस हादसे में लगभग 12 लोगों की मौत हो गई। ग्रीस कोस्ट गार्ड ने बताया कि तलाश और बचाव अभियान जारी है। इस दुर्घटना में 20 से अधिक लोगों को बचा लिया गया है। लगभग 50 लोगों के साथ इटली जा रही यह नाव पैक्सोस द्वीप के पास डूब गई। 

विज्ञापन


ग्रीस कोस्ट गार्ड ने बताया कि 12 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सुबह 9 बजे (स्थानीय समय) शरणार्थियों ने आपातकालीन सेवाओं के लिए फोन किया। हादसे के शिकार लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। 

तटरक्षक बल के प्रवक्ता निकोलास लाग्डियनोस के अनुसार नाव डूबने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा, मौसम एक दम साफ था। लेकिन नाव में काफी ज्यादा सवारी थीं। उन्होंने कहा कि लगभग 50 लोग नाव में सवार थे।
विज्ञापन


तटरक्षक बल ने कहा कि छह कोस्ट गार्ड जहाजों के साथ दो वायुसेना के हेलीकॉप्टर, नौसेना का एक हेलिकॉप्टर और चार मछली पकड़ने वाली नौकाओं के साथ क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जबकि 12 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


हाल के वर्षों में भूमध्य सागर को पार करने के प्रयास में हजारों प्रवासियों और शरणार्थियों की जानें जा चुकी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें