उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के सलाहकार किम के ग्वान ने शनिवार को कहा कि अमेरिका के साथ वार्ता तभी शुरू होगी जब वाशिंगटन पूरी तरह से प्योंगयांग की मांगों को पूरा करेगा। बता दें कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से जन्मदिन की शुभकामनाएं मिली हैं।
इस पर ग्वान ने कहा, व्यक्तिगत तौर पर किम ट्रंप को पसंद करते हैं लेकिन देश को अपने व्यक्तिगत आधार पर नहीं चला सकते।रिपोर्ट के मुताबिक, ग्वान ने कहा कि उत्तर कोरिया अपने परमाणु सुविधाओं को पूरी तरह बंद नहीं करेगा।
दोनों नेताओं के व्यक्तिगत संबंध अच्छे हैं लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि देश के लिए किसी तरह का फैसला भावुक होकर लिया जाए।
ग्वान ने कहा, उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच वार्ता की शुरुआत तभी संभव हो सकती है जब पहले उठाए गए मुद्दों पर पूरी तरह से सहमति प्रदान की जाए, लेकिन हम जानते हैं कि न तो अमेरिका इसके लिए तैयार होगा और न वह ऐसा करने में सक्षम होगा।