फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: फिलाडेल्फिया में मकान में लगी भीषण आग, आठ बच्चों समेत 12 लोगों की मौत

Thu, 06 Jan 2022 10:26 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फिलाडेल्फिया

सार

दमकल अधिकारियों के अनुसार मकान में आग लगने की सूचना देने वाला अलार्म काम नहीं कर रहा था। बुधवार तड़के लगी आग का कारण भी ज्ञात नहीं है लेकिन यह शहर में हुआ अब तक का सबसे बड़ा हादसा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग में आठ बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों को अस्पताल भेजा गया है और अन्य पीड़ितों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि इस भीषण आग से और भी लोगों की जान जाने की आशंका है। इस मकान में कुल 26 लोग रहते थे। अब तक आठ लोगों को बचा लिया गया है। इस घटना पर बात करते हुए शहर के मेयर जिम केनी ने संवाददाताओं से कहा कि यह निस्संदेह हमारे शहर के इतिहास में सबसे दुखद दिनों में से एक है, इतने दुखद तरीके से इतने सारे लोगों का नुकसान बहुत ही दर्दनाक है। 

विज्ञापन


यह अब तक का सबसे बड़ा हादसा
दमकल अधिकारियों के अनुसार मकान में आग लगने की सूचना देने वाला अलार्म काम नहीं कर रहा था। बुधवार तड़के लगी आग का कारण भी ज्ञात नहीं है लेकिन यह शहर में हुआ अब तक का सबसे बड़ा हादसा है जिसमें इतने लोगों की जान चली गई।  

फेयरमाउंट इलाके की घटना
यह घटना फेयरमाउंट इलाके की है जो शहर के उत्तर पश्चिम में स्थित है। पास में ही फिलाडेल्फिया म्युजियम ऑफ आर्ट भी स्थिति है। अधिकारियों ने घटना स्थल के पास मीडिया को सभी जानकारी भी दी।
विज्ञापन


राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी ने जताया दुख
राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन ने घटना पर शोक जताते हुए ट्वीट किया और कहा कि फिलाडेल्फिया में आग लगने की घटना में मारे गए लोगों के परिवारों और उनके प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें