फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: पाक सुरक्षाबलों ने खैबर पख्तूनख्वा में 10 आतंकवादियों को किया ढेर, मरने वालों में चार कमांडर

Wed, 29 Sep 2021 01:55 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पेशावर

सार

आतंकवादियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। आतंकवादियों की बड़े धमाके करने की साजिश थी।
विज्ञापन
Pakistan Army - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिणी वजीरिस्तान जिले में चार विद्रोही कमांडरों सहित 10 आतंकवादियों को मार गिराया। सुरक्षाबलों द्वारा यह कार्रवाई सूचना के आधार पर की गई थी और छापेमारी के दौरान सभी को ढेर कर दिया।

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई और चार विद्रोही कमांडरों समेत 10 आतंकवादी मारे गए। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आतंकवादियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

सेना के बयान में कहा गया है कि मारे गए सभी आतंकवादी आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेज) लगाने, फायर रेड करने और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने में सक्रिय रूप से शामिल रहे। ये आतंकवादी दक्षिण वजीरिस्तान जिले के अंदर आतंकवाद के और अधिक कृत्यों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें