फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकागो स्थानीय चुनाव: एक शीर्ष चिकित्सक समेत 10 भारतवंशी बने उम्मीदवार

Sat, 03 Apr 2021 02:53 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन

सार

  • शिकागो स्थानीय चुनाव में 10 भारतीय-अमेरिकी में पांच महिलाएं उम्मीदवार भी हैं शामिल 
विज्ञापन
शिकागो स्थानीय चुनाव - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकागो के स्थानीय चुनाव में एक शीर्ष चिकित्सक समेत करीब 10 भारतीय-अमेरिकी हिस्सा ले रहे हैं। इससे पता चलता है कि देश के भारतवंशी समुदाय में राजनीतिक प्रक्रिया में भाग लेने की इच्छा कितनी प्रबल है। शिकागो में स्थानीय चुनाव में हिस्सा ले रहे भारतवंशियों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन


समुदाय के नेता जितेंद्र दिगनवकर मेनी टाउनशिप हाइवे कमिश्नर के पद का चुनाव लड़ रहे हैं। ‘एसोसिएशन ऑफ फिजीशियंस ऑफ इंडियन ओरिजिन’ (एएपीआई) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुरेश रेड्डी ओक ब्रुक में ट्रस्टी सीट के लिए उम्मीदवार हैं।

निमिष जानी शैचम्बर्ग टाउनशिप के ट्रस्टी पद के लिए खड़े हुए हैं जबकि सैयद हुसैनी हनोवर पार्क टाउनशिप के ट्रस्ट्री की दौड़ में हैं। मितेश शाह मेनी टाउनिशिप के क्लर्क पद का चुनाव लड़ रहे हैं। इस चुनाव में भारतीय मूल की पांच महिलाएं भी हिस्सा ले रही हैं जो कि सीधे तौर पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से प्रभावित बताई जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें