फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: पूर्वांचल में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन, धूप से राहत नही

Fri, 18 Dec 2020 02:52 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गलन बढ़ने से लोग दिनभर ठिठुरते दिखे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

पूर्वांचल में बर्फीली हवाओं से गलन बढ़ गई है। शुक्रवार को बर्फीली हवाओं के आगे धूप भी बेअसर रही। गलन बढ़ने से लोग दिनभर ठिठुरते दिखे। मंगलवार आधी रात बाद बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन में धूप तेज होने के बाद भी गलन से राहत नही मिल रही है। जिस तरह नम पछुआ हवाओं का दबाव बना है उससे आने वाले दिनों में अभी ठंड बढ़ने के आसार है।

विज्ञापन


पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण ही मैदानी भागों में मौसम ने करवट ली है। रुक-रुक कर बूंदाबांदी और हल्की बारिश के बाद से तापमान में भी तेजी से गिरावट आ रही है। पिछले 4 दिनों में अधिकतम तापमान जहां 6 डिग्री कम हो गया वहीं न्यूनतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


धूप तो है लेकिन करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से नम हवा चलने से गलन बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में कोहरा अधिक पड़ने की संभावना है और गलन भी बढ़ेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें