पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि कांस्टेबल हरिकिशन मासनिक रूप से बीमार रहता था। लेकिन, पिछले करीब डेढ़ साल से उसे कोई तकलीफ नहीं थी। ऐसे में सवाल यही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, पुलिस इसका जवाब तलाश रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी थाने में ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल ने कथित तौर पर पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सीकर एसपी परिस देशमुख समेत पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कांस्टेबल हरिकिशन ढाका (40) खंडेला इलाके का रहने वाला था और रामगढ़ सेठान थाने में तैनात था। मंगलवार रात को उसकी ड्यूटी पुलिस थाने में एचएम ऑफिस में संतरी की थी।
सुबह जब दूसरा पुलिसकर्मी थाने पहुंचा तो उसे हरिकिशन का शव पड़ा हुआ मिला। सिर में गोली लगने से उसकी मौत हुई है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कांस्टेबल को गोली आकस्मिक लगी है या फिर उसने सुसाइड किया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि कांस्टेबल हरिकिशन मासनिक रूप से बीमार रहता था। लेकिन, पिछले करीब डेढ़ साल से उसे कोई तकलीफ नहीं थी।